Ticker

10/recent/ticker-posts

रोटरी क्लब व पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन कराने हेतु जागरुकता अभियान! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार व पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन कराने हेतु जागरुकता अभियान चलाया गया। 

ये भी पढ़ें: पौड़ी पुलिस ने 150 मीटर गहरी खाई से घायलों को निकाला बाहर! माण्डाखाल से सीकू जाने वाले मार्ग पर हुआ हादसा. देखें

गिवई स्त्रोत में आयोजित उक्त जागरुकता कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि अधिकतर वाहन ड्राईवर की लापरवाही के कारण दुर्घटना ग्रस्त हो जाते है, वे सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन नहीं करते। इसके लिए समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाया जाता है ताकि लोग सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करे।

रोटरी अध्यक्ष डा○ के एस नेगी ने कहा कि कोहरे से बचने के लिए रिफ्लेटिंग टेप लगाना जरुरी है। इस अवसर पर गिवई स्त्रोत के पुल पर आने जाने वाले वाहनो रोककर उनमे रिफ्लेटिंग टेप लगाये गये तथा सुरक्षा सम्बधित जानकारी के पम्पलेट बांटे गये। सबको बताया गया कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाये, शराब पीकर वाहन न चलाऐ, मोटरसाईकिल व स्कूटी मे हैलमेट पहने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करे तथा ट्रेफिक सिग्नलो का पालन करे। 


इस अवसर पर अध्यक्ष डा○ के एस नेगी, सचिव ज्योति उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, वाई पी गिलारा, विपिन बक्शी, विजय कुमार माहेश्वरी, गोपाल बंसल, अमित अग्रवाल, ॠषि ऐरन, धीरजधर बछवाण, विजय कुमार माहेश्वरी जुनियर, श्रीमती प्रतिभा गुप्ता, श्रीमती ऊषा अग्रवाल, धनेश अग्रवाल, सचिन गोयल, नरेन्द्र गोयल व पुलिस विभाग की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, पुलिस इन्सपेक्टर यातायात शिवकुमार, रमेश कुमार, सतपाल सिंह, दिगम्बर राना इत्यादि रोटरी सदस्य व पुलिस कर्मी उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ