Ticker

10/recent/ticker-posts

जिला फुटबॉल एसोसिएशन एवं कोटद्वार फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा किया गया श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन! तत्पश्चात हुई बैठक. देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार। जिला फुटबॉल एसोसिएशन एवं कोटद्वार फुटबॉल एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा कोरोना कॉल में अपने दिवंगत अकाल मृत्यु पदाधिकारियों वरिष्ठ अधिवक्ता एवं शहीद मुकेश बेस्ट अकैडमी के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, कोटद्वार फुटबॉल एसोसिएशन के संरक्षक पूर्व अध्यक्ष बीडी शर्मा, स्वर्गीय शशि घर भट्ट स्मृति संस्था के कोषाध्यक्ष राकेश मोहन भट्ट, बालिका फुटबॉल को प्रोत्साहित करने वाले गजेंद्र सिंह रावत व उनके पुत्र को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और 2 मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद कोटद्वार फुटबॉल एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी।

ये भी पढ़ें: अनुचर मनमोहन के सेवानिवृत पर पौड़ी पुलिस द्वारा दी गई भावभीनी विदाई! देखें

बैठक फुटबॉल एसोसिएशन पौड़ी के आग्रह पर स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के पर्यवेक्षक कुलभूषण द्विवेदी, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत टोनी भाई की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव सुनील रावत ने किया। जिसमें कोटद्वार में फुटबॉल के स्तर पर चर्चा पर परिचर्चा हुई। सदस्यों ने व पदाधिकारियों ने पर्यवेक्षक के सम्मुख अपने विचार विमर्श प्रस्तुत किए। 


विचार रखने वालों में कोटद्वार फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी, वरिष्ठ खिलाड़ी प्रमोद गुसाई, भाबर फुटबॉल क्लब के ऑनर सौरभ कैस्टवाल, गढ़वाल रेजीमेंट सेंटर की फुटबॉल कोच अरुण सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह नेगी, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार कमल, वरिष्ठ खिलाड़ी जितेंद्र खत्री, बालम सिंह रावत, राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज जदली, सुशील मवाड़ी वरिष्ठ खिलाड़ी धर्मेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय रेफरी शिवा चौधरी शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति संस्था के सिद्धार्थ उनियाल, गोपाल जसोला, ऋतिक नेगी, पुष्पेंद्र सिंह नेगी, मुकेश कुमार स्टेडियम फुटबॉल कोच महेंद्र सिंह रावत आदि ने अपने विचार रखे। इस दौरान सौहार्द पूर्वक कोटद्वार फुटबॉल एसोसिएशन का भी गठन किया गया। प्रिंस वेडिंग प्वाइंट बालासौड में आयोजित इस श्रद्धांजलि समारोह में दिवंगत आत्माओं के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, जिसमें कई वरिष्ठ खिलाड़ी खेल प्रेमी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ