Ticker

10/recent/ticker-posts

अनुचर मनमोहन के सेवानिवृत पर पौड़ी पुलिस द्वारा दी गई भावभीनी विदाई! देखें


मनोज नौडियाल

पौड़ी गढ़वाल। दिनाँक 31.01.2022 अनुचर मनमोहन के पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के अवसर पर पुलिस लाईन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा सेवानिवृत अनुचर मनमोहन को स्मृति चिन्ह, मेमेटो, शॉल व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत जीवन के सुखद शान्तिमय एवं भविष्य में स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गयी तथा इनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई। 

ये भी पढ़ें: शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 5! फाइनल मुकाबले में विधार्थी पब्लिक स्कूल ने dream11 कोटद्वार को 18 रनों से किया पराजित. देखें


अनुचर मनमोहन दिनांक 07.01.1962 को भर्ती हुये। अनुचर मनमोहन द्वारा लगभग 35 वर्ष 10 माह पुलिस दूरसंचार मुख्यालय उत्तरप्रदेश लखनऊ, पुलिस दूरसंचार मुख्यालय, उत्तराखण्ड देहरादून तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त रहकर पुलिस विभाग को अपनी सेवाएँ प्रदान की। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ