Ticker

10/recent/ticker-posts

विश्व आयुर्वेद परिषद उत्तराखण्ड के द्वारा आगामी 1 जून को चरेख डांडा में ऋषि यज्ञ एवं चरक संहिता पठन का होगा आयोजन! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार...... विश्व आयुर्वेद परिषद उत्तराखण्ड के द्वारा आगामी 1 जून 2022 को जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार शहर से 28 कि.मी की दूरी पर स्तिथ चरेख डांडा में ऋषि यज्ञ एवं चरक संहिता पठन का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान ऋषि यज्ञ एवं चरक संहिता पठन प्रातः 10:00 बजे से शुरू होगा। तत्पश्चात, दोपहर 1:00 बजे भण्डारे का आयोजन भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जनपद पुलिस द्वारा स्कूलों में छात्र-छात्राओं को नशा निषेध के सम्बंध में किया जागरूक! देखें

बता दें कि हिमालय पर्वत के पार्श्व में स्थित लगभग 6600 फीट की ऊंचाई पर महर्षि चरक की तपस्थली एवं कर्मभूमि चरेख डांडा में आयुर्वेद ऋषि यज्ञ एवं भण्डारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रान्तों से आये आयुर्वेद मनीषि वैद्यगण, विद्यार्थी एवं स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहेंगे। 


उल्लेखनीय है कि विगत 5 जून 2018 से महर्षि चरक की इस तपस्थली पर महर्षि चरक की प्रतिमा की स्थापना, शोभा यात्रा, यज्ञ, चरक संहिता पठन एवं भण्डारा प्रसाद का वितरण अनेक आयुर्वेद विद्या के मनीषि जनों की उपस्थिति में विश्व आयुर्वेद परिषद्, उत्तराखण्ड द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है। अतः आप सभी भी अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर प्रसाद ग्रहण कर इस कार्यक्रम की शोभा बढायें। वहीं, आयोजित यज्ञ में श्वेत परिधान प्रार्थनीय है।

आप सभी भी निःशुल्क पंजीकरण के लिए निम्न मोबाइल नंबरों 9557431208, 8755875888, 9456136474 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ