Ticker

10/recent/ticker-posts

महाविद्यालय कोटद्वार में उत्तराखंड करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 10 मई और 11 मई को कैरियर प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार..... डॉ पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार गढ़वाल उत्तराखंड के करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में दिनांक 10 मई और 11 मई 2022 को कैरियर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। 

ये भी पढ़ें: कोटद्वार: जिलाधिकारी द्वारा लालपुर घराट रोड स्थित निर्माणाधीन पुल, देवी रोड़ स्थित सुखरौं नदी पुल तथा पूर्वी झंडीचौड़ में रेशम फार्म का किया गया निरीक्षण! देखें

बता दें कि यह कैरियर प्लेसमेंट ड्राइव तीन दिनों तक चलेगी। इसमें गुड़गांव की प्लेसमेंट एजेंसी एन आई आई टी लिमिटेड गुडगांव के ऑफिसर मिस्टर संजीत सिंह असिस्टेंट मैनेजर एन आई आई टी लिमिटेड और वैभव चौहान सीनियर सेल्स एक्जीक्यूटिव की भूमिका में रहे। इस प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से चयनित स्नातक अंतिम वर्ष एवम स्नातकोत्तर कक्षा के उन विद्यार्थियों जिनकी उम्र 25 वर्ष तक है। उन्हें आई सी आई सी आई बैंक में उत्तराखण्ड राज्य में और दिल्ली परिक्षेत्र में रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में नौकरी प्राप्त होगी। जॉब के लिए चयन तीन स्क्रीनिंग चरणों में हुआ। पहले चरण में शामिल सभी 180 प्रतिभागियों का इंग्लिश कॉम्प्रिहेंसिव टेस्ट लिया गया। इस चरण में शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट का अगले चरण में साइकोमेट्रिक टेस्ट लिया गया। और अंतिम चरण में साक्षात्कार और डॉक्यूमेंट चेक किया गया। कुल 180 प्रतिभागियो में से अनंतिम रूप से 55 प्रतिभागी चयनित किए गए। प्रतिभागियो को चयन हेतु आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर लॉगिन करके आनलाइन प्रोफ़ाइलर टेस्ट भी देना पड़ा। महाविद्यालय में इस तरह की कोई पहली रिक्रूटमेंट ड्राइव आयोजित की गई। सभी आगंतुकों का महाविद्यालय की प्राचार्या ने स्वागत किया। 


इस हेतु महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफ़ेसर जानकी पंवार ने महाविद्यालय की कैरियर प्लेसमेंट सेल की भरपूर सराहना की। उन्होने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी महाविद्यालय के लिए रोल मॉडल बनेंगे। इससे महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों में भी अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु उत्साह का संचार होगा। उन्होने एन आई आई टी लिमिटेड गुडगांव के असिस्टेंट मैनेजर और सीनियर सेल्स एक्जीक्यूटिव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी संवेदना प्रकट की। अंतिम रूप से चयनित सभी विद्यार्थियों को प्राचार्य, प्लेसमेंट ड्राइव के संयोजक और चयनकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से लेटर भी प्रदान किया गया। कैरियर प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ अमित कुमार जायसवाल ने विद्यार्थियो को संबोधित करते हुए कहा कि अध्ययन के प्रति अच्छी आदतों का निर्माण, नियमित रूप से समाचार पत्रों व संपादकीय लेख पढ़ना एवं नियमित स्वाध्याय किसी भी प्रतियोगिता में सफलता पाने का मूल मंत्र है। उन्होने प्रसन्नता व्यक्त की कि महाविद्यालय में एक अच्छा शैक्षणिक वातावरण निर्मित हो रहा है। वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रोफ़ेसर सीमा चौधरी ने विद्यार्थियो को बैंकिंग क्षेत्र में कैरियर चुनने हेतु शुभकामनाएं प्रदान की तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवम प्रतिभागियो का धन्यवाद ज्ञापन किया। 


रिक्रूटमेंट ड्राइव में एन आई आई टी लिमिटेड गुडगांव की एजेंसी से आए दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियो के ज्ञान और कौशल की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में उन्हें किसी भी प्लेसमेंट ड्राइव में महाविद्यालय या संस्थान में इतने योग्य और प्रतिभावान युवा विद्यार्थी नहीं दिखे। अंत में सभी की ग्रुप फोटोग्राफी भी की गई। इस संपूर्ण कार्यक्रम में कैरियर काउंसलिंग सेल के सदस्यों सहित महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रोफ़ेसर सीमा चौधरी भी शामिल रहीं!!!


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ