Ticker

10/recent/ticker-posts

थाना कोटद्वार पर वाहनों की सार्वजनिक निलामी प्रक्रिया सम्पन्न! 25 वाहनों की हुई नीलामी. देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार...... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल जसवन्त सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार पौड़ी गढवाल, पुलिस उपाधीक्षक सर्किल कोटद्वार के निर्देशन में काफी समय से लम्बित मालों के निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में व0उ0नि0 व मालखाना मोहर्रिर के साथ टीम गठित की गयी। जिसमें थाना हाजा पर 24 मोटर वाहन अधिनियम व 01 माल मुकदमाती (कुल 25 मालों) से सम्बन्धित माल माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर मालों के निस्तारण की प्रक्रिया की गयी है।

ये भी पढ़ें: महाविद्यालय जयहरीखाल में टेबलेट वितरण योजना के तहत प्राचार्य प्रोफेसर लवनी रानी राजवंशी द्वारा छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किए गए! देखें

जिसमें आज दिनांक 12-05-2022 को थाना कोटद्वार पर वाहनों की सार्वजनिक निलामी प्रक्रिया व नियमानुसार सम्पन्न कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अध्यक्षता में निम्न कमेटी गठित की गयी और मालों के निस्तारण की प्रक्रिया में मोटर वाहन अधिनियम से सम्बन्धित 24 मोटर वाहन अधिनियम व 01 माल मुकदमाती (कुल 25 मालों) का माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में निस्तारण किया गया।

गठित टीम में क्षेत्राधिकारी सर्किल कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल सदस्य सम्भागीय परिवहन अधिकारी कोटद्वार से नामित T.T.O. सदस्य, उपजिलाधिकारी कोटद्वार, पौडी गढवाल से नामित सदस्य, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार सदस्य शामिल रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ