Ticker

10/recent/ticker-posts

पुलिस भर्ती पौड़ी! भर्ती के सातवें दिन 400 में से कुल 283 अभ्यर्थियों द्वारा किया गया प्रतिभाग, 232 अभ्यर्थी रहे सफल. देखें


मनोज नौडियाल 

पौड़ी.....

       उत्तराखण्ड पुलिस/पीएसी एवं फायरमैन के आरक्षी (महिला/पुरुष) के कुल 1521 पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रारम्भ हो चुकी है। इसी क्रम में आज दिनांक:- 21.05.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी यशवन्त सिंह चौहान की अध्यक्षता में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा करायी गयी।

ये भी पढ़ें: कोटद्वार: उपजिलाधिकारी तथा आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रुप से किया गया विदेशी मदिरा की दुकानों का निरीक्षण! देखें


बता दें कि भर्ती के सातवें दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा में 400 में से कुल 283 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 117 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 232 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे। 51 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में असफल रहे। 


भर्ती को सकुशल सम्पन्न कराने में अपर पुलिस अधीक्षक संचार पौड़ी अनूप काला, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी प्रेम लाल टम्टा, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी, प्रतिसार निरीक्षक विपेंद्र सिंह एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे!!! 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ