Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार: 95 ग्राम अवैध चरस के साथ पुलिस ने किया एक शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार..... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा "नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल" अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।

ये भी पढ़ें: उपजिलाधिकारी सदर द्वारा किया गया पेट्रोल पंप व सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान का औचक निरीक्षण! देखें

जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान आज दिनांक 12.05.2022 को अभियुक्त महेश पुत्र स्व0 श्री घनीराम, निवासी लोकमणिपुर सिगड्डी, कलालघाटी कोटद्वार, जनपद पौडी गढवाल (उम्र 45 वर्ष) को झंडी चौड़ कोटद्वार के पास 95 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उक्त चरस को बरेली से लाकर कोटद्वार क्षेत्र में बेचकर मुनाफा कमाने के लिये लाया था। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी है। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर जागरूक कार्यक्रम व कांउन्सलिंग की जा रही है। 

पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला, उपनिरीक्षक मनोहर सिंह (सीआईयू), उपनिरीक्षक मेहराजूदीन, आरक्षी अमित कुमार (सीआईयू), आरक्षी सन्तोष कुमार (सीआईयू), आरक्षी अर्जुन सिंह शामिल रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ