Ticker

10/recent/ticker-posts

रोटरी क्लब के तत्वावधान में सीतापुर आई होस्पिटल कोटद्वार के सहयोग से स्कूली बच्चो का नेत्र जांच चिकित्सा शिविर सम्पन्न! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार..... रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में सीतापुर आई होस्पिटल कोटद्वार के सहयोग से Litrecy india mission के अन्तर्गत स्कूली बच्चो का एक नेत्र जांच चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ। जिसमें 69 बच्चो का परीक्षण किया गया। 

ये भी पढ़ें: विश्व आयुर्वेद परिषद उत्तराखण्ड के द्वारा आगामी 1 जून को चरेख डांडा में ऋषि यज्ञ एवं चरक संहिता पठन का होगा आयोजन! देखें

नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी भवन में आयोजित उक्त शिविर का शुभारम्भ सीतापुर आई होस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञ डा सूफियान अहमद ने किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि शिविर के माध्यम बच्चो के नेत्रो की जांच हो जाती है। उन्होने बताया कि अधिकतर बच्चो की आंख की रोशनी कम पायी गयी इसका कारण अत्यधिक मोबाइल का प्रयोग करना बताया। मोबाइल के प्रयोग से बच्चो को बचना चाहिये। 


क्लब अध्यक्ष डाॅ के एस नेगी ने कहा कि बच्चो की नेत्रो की जांच से उनको अपने नेत्रो के बारे मे पता चल जाता है। सचिव ज्योति स्वरूप उपाध्याय ने उपस्थित सभी अथितियो का स्वागत किया। शिविर मे विभिन्न स्कूली के कुल 69 बच्चो का नेत्र परीक्षण सीतापुर आई होस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञ डा सूफियान अहमद व डा ए के शुक्ला द्वारा किया गया। शिविर मे दवाई व चश्मे वितरित किये गये। 


इस अवसर पर सहदेव सिंह, कौशलेन्द्र यादव, अवधेश यादव, इशिका पंवार ने सहयोग किया। शिविर का संचालन संयोजक विजय कुमार माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष डाॅ के एस नेगी, सचिव ज्योति स्वरूप उपाध्याय, संयोजक विजय कुमार माहेश्वरी, वाई पी गिलरा, अनीत चावला, गोपाल बंसल, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, गुरूबचन सिंह, श्रीमती बीना रावत इत्यादि सदस्य उपस्थित थे!!!          

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ