लैन्सडाउन...... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को मानवता वादी भरे कार्यों को करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: भारतीय गौ क्रांति मंच ने गोबर मूल्य निर्धारित होने पर जताई खुशी! देखें
जिसके क्रम में एक महिला श्रीमती सुशीला देवी निवासी- कोटद्वार पौड़ी गढवाल ने गुमखाल चौकी में सूचना दी कि उनका पर्स गुमखाल के आस-पास कहीं खो गया है, जिसमें उनके महत्वपूर्ण कागजात और रुपये हैं। जिस पर गुमखाल बैरियर पर ड्यूटी में नियुक्त आरक्षी भीष्म शाह द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त महिला के पर्स की गुमखाल क्षेत्र में तलाश कर, उक्त महिला के सुपुर्द किया गया। जिस पर महिला द्वारा पुलिस कर्मी की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया!!!

0 टिप्पणियाँ