Ticker

10/recent/ticker-posts

उपवा के बैनर तले पौड़ी पुलिस की अनोखी पहल! पुलिस परिवार की महिलाओं को सिखाया गया मशरूम बनाना. देखें


मनोज नौडियाल

पौड़ी..... Uttarakhand Police wives welfare association (UPWWA) की अध्यक्षा डा0 अलकनन्दा अशोक की प्रेरणा से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय की धर्मपत्नी श्रीमती प्रियंका चौहान एवं नोडल अधिकारी उपवा अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण में महिला उपनिरीक्षक टीना रावत के सहयोग से आज दिनांक 10.05.2022 को पुलिस लाईन परिसर में ग्रीन पहाड़ी फाण्डेशन से जुड़े अभिषेक रावत एवं श्रीमति सोनी बिष्ट के द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को डिंगरी मशरूम के बारे में विस्तरित जानकारी देकर डिंगरी मशरूम बनाना सिखाया गया। 

ये भी पढ़ें: जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने जनपद की समस्त तहसीलों की वर्चुअल माध्यम से राजस्व वसूली से संबंधित समीक्षा बैठक ली! देखें


महिलाओं द्वारा उपवा की इस पहल की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्षा व जिला अध्यक्षा (उपवा) का आभार प्रकट किया गया। पुलिस परिवार की महिलाओ द्वारा स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाने का निर्णय लेते हुए मशरूम उगाने का प्रशिक्षण लिया गया। उपवा, पौड़ी गढ़वाल द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वरोजगार से जोड़ने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं!!!

वीडियो: 


एबीएन आवाज़ न्यूज़

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ