Ticker

10/recent/ticker-posts

स्पर्श गंगा अभियान के तत्वधान में पर्यावरण सरंक्षण के संकल्प के साथ कपड़ो के थैलो का किया गया वितरण! वहीं, सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन को न इस्तेमाल करने का दिया सन्देश. देखें


मनोज नौडियाल

हरिद्वार...... स्पर्श गंगा अभियान के तत्वधान में पुल जटवाड़ा हरिद्वार में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्थानीय लोगो, यात्रियों औऱ सब्जी और फल विक्रेताओं को ग्रामीण महिलाओं के द्वारा हाथ से बनाये गए कपड़े के थैलों को वितरित किया गया।

ये भी पढ़ें: पुलिस भर्ती पौड़ी! भर्ती के सातवें दिन 400 में से कुल 283 अभ्यर्थियों द्वारा किया गया प्रतिभाग, 232 अभ्यर्थी रहे सफल. देखें

बता दें कि स्पर्श गंगा अभियान के अंर्तगत आत्मनिर्भर भारत तथा महिला सशक्तिकरण के ध्येय के साथ ग्रामीण महिलाओं के माध्यम से बड़े स्तर पर कपड़े के थैलों को बनवाये जा रहे हैं। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि पॉलिथीन हमारे पर्यावरण को बहुत ज्यादा दूषित कर रही है, प्लास्टिक की थैलियां वर्षों तक धरती पर पड़ी रहती हैं और मिट्टी में मिल जाती है जिससे प्लास्टिक पॉलिथीन कि जहरीली रसायन मिट्टी को भी दूषित करती है। 


कहा की जल स्त्रोतों को प्रदूषित करना कानूनन अपराध है अगर सभी लोग सामान लाने के लिए घर से कपड़े का थैला लेकर निकलें और दुकानदार सामान कागज़ या जूट के बैग में दें तो काफी सीमा तक माँ गंगा व उसकी सहायक नदियों औऱ पर्यावरण में प्रदूषण होने से रोका जा सकता हैं।

जागरूकता अभियान में रीता चमोली, मनु रावत, रेणु शर्मा, रजनी वर्मा, रितु ठाकुर, मोनिका यादव, ममता अग्रवाल ने सहयोग किया!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ