Ticker

10/recent/ticker-posts

स्पर्श गंगा टीम ने साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत रुड़की गंगा घाट पर चलाया सफाई आभियान! देखें


मनोज नौडियाल

रूड़की..... स्पर्श गंगा टीम रुड़की ने स्पर्श गंगा अभियान के अंतर्गत रूड़की के पुल गंगा माता मंदिर के घाटों की सफाई की गई। स्वच्छता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने रुड़की पुल गंगा माता मंदिर के घाटों पर सफाई अभियान चलाया।



इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने रूड़की पुल नदी के गंगा माता मंदिर के घाटों के आस पास से कूड़ा करकट एकत्रित कर मौके पर ही इसका निस्तारण किया। टीम संयोजक प्रतिभा चौहान ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है।


इस अवसर पर प्रतिभा चौहान, हेमा बिष्ट, सुनीता गोस्वामी, आशा धस्माना, पुष्पा, सुनीता, कमला, तृप्ति, नीतू, सरस्वती, माया, सुशीला, शोम्पा सम्पत, किरण सिंह, माया नेगी, अनन्या, पुष्पा बड़ाकोटी आदि लोग उपस्थित रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ