लक्ष्मणझूला..... पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के आदेश अनुसार समस्त उत्तराखंड राज्य में चलाए जा रहे मिशन मर्यादा विशेष अभियान के तहत एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार एवं क्षेत्राधिकारी श्रीनगर के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में झूला गंगा के किनारे स्थित घाटो पर पुलिस टीम गठित कर लगातार गस्त कर निगरानी की जा रही थी।
आज दिनांक 09.05.2022 को पुलिस गस्त के दौरान लक्ष्मणझूला पुलिस टीम के द्वारा राम झूला घाट पर हुड़दंग कर रहे कुछ व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। गिरफ्तार व्यक्तियों में तरुण पुत्र सतपाल सिंह निवासी मुकेशनगर शाहदरा दिल्ली उम्र 33 वर्ष, नितिन कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र कुमार निवासी न्यूज़ चंद्रावल कमलानगर दिल्ली उम्र 37 वर्ष, मोहित कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी 28 अरूणानगर दिल्ली उम्र 33 वर्ष, कपिल सागर पुत्र भगवानदास निवासी जवाहर नगर कमलानगर दिल्ली उम्र 36 वर्ष हैं।
वहीं पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर, फायर चालक दीपक चौहान, कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, कांस्टेबल मुकेश शामिल रहे!!!

0 टिप्पणियाँ