कोटद्वार...... डॉ.पी.द.ब.ही. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में दिनांक 20/05/ 2022 को रोवर्स रैंजर्स त्रिदिवसीय शिविर का समापन महाविद्यालय की संरक्षिका प्रोफेसर जानकी पंवार के कर कमलों द्वारा सुमधुर वाणी से किया गया।
ये भी पढ़ें: यातायात पुलिस लक्ष्मणझूला ने दो घायल बाइक सवारों को गहरी खाई से निकाला सकुशल! देखें
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफैसर जानकी पंवार ने कहा कि हमारे धर्म ग्रंथों में मानव सेवा को सच्चा धर्म बताया गया है। इस हेतु रोवर्स रेंजर्स को सदैव कार्य के प्रति निरंतर अग्रसर रहना चाहिए यही रोवर्स रेंजर्स का मूल उद्देश्य है। साथ ही प्राचार्या ने शिविरार्थी को अनुशासन में रहने की शिक्षा देते हुए कहा कि अनुशासन से ही विद्यार्थियों की उन्नति हो सकती है और शिक्षकों से आव्हान किया कि वे स्वयं श्रेष्ठ संस्कारों का विकास करें जिससे श्रेष्ठ समाज का निर्माण हो सके।
आज के प्रथम सत्र में रोवर्स रेंजर्स द्वारा प्राथमिक चिकित्सा संबंधी जानकारी के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की पट्टियां जैसे-सिर की तिकोनी पट्टी, घुटने की पट्टी, हाथ की पट्टी, स्ट्रेचर निर्माण एवं उसके उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। तत्पश्चात प्रवेश परीक्षा के बाद रोवर्स रेंजर्स को दीक्षा प्रदान करके मिष्ठान वितरित किया गया।
भोजनोपरांत समापन सत्र में महाविद्यालय की प्राचार्या एवं वरिष्ठ अध्यापकगण एवं कनिष्ठ अध्यापकगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर तीनों दिवस के कार्यक्रम छायाचित्र हेतु डॉ अंकेश चौहान सदैव तत्परता एवं लगनपूर्वक कार्य करते रहें। उत्तम कार्य करने वाले रोवर्स रेंजर्स को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन में महाविद्यालय परिवार के डॉ जुनिश कुमार, डॉ चंद्रप्रभा कंडवाल, डॉ योगिता, डॉ तनु मित्तल, डॉ सुनीता नेगी, डॉ शोभा रावत, डॉ सीमा कुमारी, डॉ नीता भट्ट, डॉ तनु मित्तल, डॉ हीरा सिंह, डॉ कविता रानी, डॉ अंकेश आदि उपस्थित रहे!!!



0 टिप्पणियाँ