Ticker

10/recent/ticker-posts

पूर्व पीएम स्व० राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस सेवादल ने की श्रद्धांजलि अर्पित! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार...... संचार क्रान्ति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 32 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर कोटद्वार कांग्रेस सेवादल द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

ये भी पढ़ें: अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय समिति तथा विश्व तंबाकू निषेध दिवस की तैयारी को लेकर बैठक! देखें


बता दें कि बद्रीनाथ स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का आरंभ स्व0 राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री जसबीर राणा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी देश के उन प्रधानमंत्रियों में शामिल हैं, जिन्होने देश के विकास को एक नई दिशा प्रदान की। कहा कि उनके कार्यकाल में ही देश में संचार क्रान्ति, पंचायत में महिलाओं को आरक्षण, मतदान की आयु 18 साल व चुनाव लड़ने की आयु 21 साल करने जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। देश के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।


श्रद्धांजलि अर्जित करने में मुख्य रूप से पूर्व राज्यमंत्री एडवोकेट जसवीर राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रवेश रावत, किसान कांग्रेस संयोजक प्रेम सिंह पयाल, पूर्व प्रधान विनोद रावत, पूर्व प्रधान बीरेन्द्र रावत, सेवादल जिला अध्यक्ष देवेन्द्र भट्ट, महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, महिला कांग्रेस महासचिव नीलम रावत, बरिष्ठ कांग्रेस नेता शमशुद्दीन अंसारी, एडवोकेट आशुतोष कण्डवाल, एडवोकेट रजनीश रावत, पूर्व प्रधान महेश नेगी, एन एस यू आई उपाध्यक्ष सौरभ पाण्डे, महेन्द्र सिंह, योगेन्द्र रावत, उमेश देवरानी, शुभलोक रावत, बीरेन्द्र रावत सहित कई अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ