Ticker

10/recent/ticker-posts

भारतीय गौ क्रांति मंच ने गोबर मूल्य निर्धारित होने पर जताई खुशी! देखें

मनोज नौडियाल

रुद्रप्रयाग...... जिस बात की माँग परम् पूज्य गोपाल मणि जी महाराज के निर्देशन में गठित भारतीय गौ क्रांति मंच विगत 9-10 वर्षों से कर रहा था, उसमें से एक का संज्ञान लेते हुये अलग-अलग प्रदेश की सरकारें काम कर रही है। इसी दशा में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 1.50 प्रति किलो गोबर खरीदने का निर्णय लिया है जिससे सीएनजी बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: दुबई में बोले महाराज उत्तराखण्ड को मिला है अपार प्राकृतिक सुंदरता का उपहार! देखें

जिलाध्यक्ष अवधेश सेमवाल
भारतीय गौ क्रांति मंच रुद्रप्रयाग युवा शाखा 

भारतीय गौ क्रांति मंच रुद्रप्रयाग के युवा शाखा के जिलाध्यक्ष अवधेश सेमवाल ने बताया कि 2016 में दिल्ली जंतरमंतर पर गौमाता को राष्ट्रमाता के पद पर सुशोभित करने हेतु आमरण अनशन के पूज्य गोपाल मणि जी के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं पूज्य गोपाल मणि जी महाराज से कहा था कि हमें आपने गौमाता राष्ट्रमाता के पुण्य विकल्प का रास्ता दिखाया है और इस पवित्र संकल्प को हम पूर्ण करेंगे। 

अवधेश सेमवाल ने गोबर का मूल्य देने की आर्थिक माँग को पूरी करने पर योगी सरकार का आभार जताया है।  उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से निवेदन किया है की जैसे उत्तराखंड सरकार एवं हिमाचल सरकार ने गौमाता राष्ट्रमाता का प्रस्ताव अपनी विधानसभा से पास कर केंद्र को भेजा है ऐसे ही उत्तर प्रदेश की विधानसभा से इस प्रस्ताव को पारित करें जो हमारी संस्कृति, धर्म और भारतीयता प्रमुख आस्था से जुड़ी हुई माँग है। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से भी मांग की है कि उत्तराखंड में भी गोबर का मूल्य निर्धारित कर सरकार किसानों से गोबर खरीदे और उस गोबर का व्यापरिक उत्पादन किया जाए!!!

(नोट: प्रस्तुत ख़बर में कोई बदलाव नहीं किया गया है, ख़बर सम्बन्धित जानकारी भारतीय गौ क्रांति मंच रुद्रप्रयाग के युवा शाखा के जिलाध्यक्ष अवधेश सेमवाल द्वारा दी गयी है।)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ