पौड़ी.... जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग की आतमा (एग्रीकल्चर टैक्नोलौजी मैनेजमेंट ऐजेंसी) तथा कृषकों-काश्तकारों के कल्याण हेतु चलायी जा रही अन्य महत्वकांक्षी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
ये भी पढ़ें: कोटद्वार: धारदार हथियार से हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार! देखें
बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र सिंह चौधरी ने कृषि विभाग द्वारा किसानों की आजीविका, महिला समूहों की वित्तीय प्रगति तथा लोेगों को खेती व उसके सहायता कार्यो में स्वरोजगार प्रदान करने से संबंधित आतमा योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, फॉर्म मशीनरी बैंक, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, जैविक कृषि विकास कार्यक्रम, परंपरागत कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधी, आदि योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक प्रजेन्टेशन देते हुए विभिन्न योजनओं के प्राप्त किये गये वित्तीय व भौतिक लक्ष्यों, लाभाविंत किये गये किसान व महिला समूहों तथा जल संरक्षण, मृदा संरक्षण, उत्पादन वृद्वि, जैविक कृषि, कृषि सहायक रोजगार प्रोत्साहन देकर किसानों की और महिला समूहों की आजिविका में की गयी वृद्वि विस्तार से जानकारी दी।
वीडियो:
जिससे यहां का किसान उस जगह पर जाकर अन्य गतिविधि का प्रशिक्षण भी ले सकेंगे। साथ ही उन्होंने बैठक में उपस्थित किसानों को कहा कि विभागों में संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा दें। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में किसानों द्वारा किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण करें तथा उन्हें जो सहायता विभाग द्वारा दी जानी है तत्तकाल उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने किसानों को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दें। इस दौरान प्रगतिशील किसानों ने अपने-अपने स्वरोजगार की जानकारी तथा अपनी समस्याएं रखी। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर पीडी संजीव कुमार रॉय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 रमेश नित्वाल, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, लीड बैंक अधिकारी अनिल कटारिया, नाबार्ड अधिकारी भूपेंद्र सिंह, किसान बचीराम ढौंढियाल, महेंद्र सिंह, संगीता देवी, उषा देवी सहित अधिकारी व किसान उपस्थित थे!!!


0 टिप्पणियाँ