Ticker

10/recent/ticker-posts

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर NOPRUF की पेंशन प्रकाश यात्रा! 29 मई 2022 को देहरादून से होगी प्रारम्भ. देखें


मनोज नौडियाल 

उत्तराखंड........ NOPRUF की उत्तराखंड इकाई की कल हुई बैठक में राज्य में प्रस्तावित “पेंशन प्रकाश यात्रा” के कार्यक्रम को सर्वसम्मति से अनुमोदन दिया गया। बता दें कि यात्रा 29 मई 2022 को देहरादून से प्रारम्भ होगी। जहाँ प्रेसवार्ता के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व एवं राज्य के कर्मचारी संगठनों के नेतृत्व द्वारा यात्री दल को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: पूर्व आईएएस (रिटायर्ड) सीताराम मीणा तथा जिलाधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में ब्रह्यकुमारी विश्वविद्यालय ईश्वरी द्वारा आयोजित स्ट्रेट फ्री एडमिनिस्ट्रेशन (तनावमुक्त प्रशासन) विषय पर कार्यशाला! देखें

दस दिनों तक चलने वाली यह यात्रा राज्य के सभी जनपदों से गुजरेगी और पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए जनसमर्थन जुटायेगी। इस दौरान राज्यव्यापी हस्ताक्षर/जनसंपर्क अभियान कर पुरानी पेंशन योजना बहाली के समर्थन में राज्य के लगभग दस हजार जनप्रतिनिधियों/समाजसेवियों/पत्रकारों/वकीलों /कार्मिकों/शिक्षकों आदि के हस्ताक्षर लिए जायेंगे और उनके हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन राज्यपाल/मुख्यमंत्री/नेता प्रतिपक्ष/सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्ष सहित देश के प्रधानमंत्री को सौपा जाएगा। 

यात्रा का तिथिवार कार्यक्रम दिया जा रहा है। सभी साथियों से अनुरोध है कि यात्रा को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें....

कार्यक्रम 

पहला दिन – दिनांक 29 मई 2022 (रविवार ) 

सुबह १० बजे देहरादून में प्रेस वार्ता और यात्री दल की रवानगी 

दोपहर १२ बजे ....हरिद्वार में प्रेस वार्ता, गोष्ठी शाम ५ बजे ... काशीपुर या रुद्रपुर में प्रेस वार्ता, गोष्ठी शाम ७ बजे .. हल्द्वानी प्रेस वार्ता, गोष्ठी एवं रात्रि विश्राम 

दूसरा दिन - दिनांक 30 मई 2022 (सोमवार ) प्रातः ८ बजे स्थानीय NOPRUF टीम द्वारा यात्री दल की रवानगी १० बजे ...खटीमा में प्रेस वार्ता, गोष्ठी   

दोपहर २ बजे लोहाघाट/चम्पावत में प्रेस वार्ता, गोष्ठी  

शाम ६ बजे ...पिथौरागढ़ में प्रेस वार्ता गोष्ठी ,,,रात्रि विश्राम  

तीसरा दिन – दिनांक 31 मई 2022 (मंगलवार )

सुबह ८ बजे .... पिथौरागढ़ से स्थानीय NOPRUF टीम द्वारा यात्री दल की रवानगी दोपहर १२ बजे ... धारचूला में प्रेस वार्ता, गोष्ठी शाम ६ बजे ... मुनस्यारी में प्रेस वार्ता, गोष्ठी ( रास्ते में डीडीहाट में प्रेस वार्ता ) एवं रात्रि विश्राम  

चौथा दिन - दिनांक 01 जून 2022 (बुधवार )

सुबह ८ बजे, मुनस्यारी से स्थानीय NOPRUF टीम द्वारा यात्री दल की रवानगी दोपहर 12 बजे गंगोलीहाट में प्रेस वार्ता, गोष्ठी शाम ५ बजे ... बागेश्वर में प्रेस वार्ता, गोष्ठी रास्ते में गरुड़, कौसानी, सोमेश्वर में सम्पर्क एवं रात्रि विश्राम अल्मोड़ा   

पांचवा दिन - दिनांक 02 जून 2022 (बृहस्पतिवार ) 

सुबह १० बजे अल्मोड़ा में प्रेस वार्ता एवं स्थानीय स्थानीय NOPRUF टीम द्वारा यात्री दल की रवानगी  

दोपहर १२ बजे ... रानीखेत में प्रेसवार्ता, गोष्ठी दोपहर ३ बजे द्वाराहाट में प्रेस वार्ता शाम ५ बजे चौखुटिया में प्रेस वार्ता शाम ७ बजे गैरसैंण में प्रेस वार्ता रात्रिविश्राम कर्णप्रयाग  

छटवां दिन - दिनांक 03 जून 2022 (शुक्रवार )

सुबह ८ बजे कर्णप्रयाग से स्थानीय NOPRUF टीम द्वारा यात्री दल की रवानगी १२ बजे गोपेश्वर प्रेस वार्ता, गोष्ठी 

शाम ५ बजे गोपेश्वर में प्रेस वार्ता, गोष्ठी रात्रि विश्राम उखीमठ 

सातवाँ दिन –दिनांक 04 जून 2022 (शनिवार )

सुबह ८ बजे उखीमठ से स्थानीय NOPRUF टीम द्वारा यात्री दल की रवानगी 9 बजे अगस्तमुनि में प्रेसवार्ता, गोष्ठी १0 बजे रुद्रप्रयाग में प्रेसवार्ता दोपहर 11 बजे श्रीनगर में प्रेसवार्ता, गोष्ठी शाम 2 बजे पौड़ी में प्रेस वार्ता गोष्ठी शाम 6 नई टिहरी में प्रेस वार्ता, गोष्ठी रात्रि विश्राम नयी टिहरी या चंबा 

आठवां दिन – दिनांक 05 जून 2022 (रविवार )

सुबह ८ बजे नयी टिहरी /चंबा से स्थानीय NOPRUF टीम द्वारा यात्री दल की रवानगी दोपहर २ बजे उत्तरकाशी में प्रेस वार्ता, गोष्ठी (मार्ग में चिन्याली सौड़, छाम, डुंडा में सम्पर्क ) शाम ६ बजे बडकोट में प्रेस वार्ता, गोष्ठी रात्रि विश्राम – बडकोट 

नवां दिन - दिनांक 06 जून 2022 (सोमवार )

सुबह ८ बजे बडकोट से स्थानीय NOPRUF टीम द्वारा यात्री दल की रवानगी १० बजे पुरोला में प्रेस वार्ता, गोष्ठी ११ बजे मोरी में प्रेस वार्ता शाम ५ बजे चकराता में प्रेस वार्ता रात्रि विश्राम चकराता 

दसवां दिन - दिनांक 07 जून 2022 (मंगलवार )

सुबह ८ बजे चकराता से स्थानीय NOPRUF टीम द्वारा यात्री दल की रवानगी सुबह १० बजे विकासनगर में प्रेसवार्ता, गोष्ठी दोपहर १२ बजे देहरादून में यात्रा की समाप्ति प्रेस वार्ता, गोष्ठी आगे की रणनीति पर चर्चा 

(कुल यात्रा २१०० किलोमीटर लगभग) 

NOPRUF के उत्तराखंड प्रभारी विक्रम सिंह रावत यात्रा के केन्द्रीय को- ऑर्डिनेटर रहेंगे। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत एवं महासचिव नरेश भट्ट गढ़वाल मंडल को- ऑर्डिनेटर और कुमाऊं मंडल अध्यक्ष योगेश घिल्डियाल कुमाऊं मंडल को- ऑर्डिनेटर रहेंगे। आप सब मिलकर जनपद को- ऑर्डिनेटर नामित करेंगे। प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल यात्रा की रोज की जानकारी संकलित कर दस्तावेजीकरण करेंगे। आप सभी का सहयोग –प्रतिभागिता प्रार्थनीय है, अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ( NOPRUF) की प्रांतीय कार्यकारिणी की तरफ से मुकेश प्रसाद बहुगुणा प्रांतीय अध्यक्ष से सम्पर्क - 9411716912 कर सकते हैं!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ