मनोज नौडियाल
अल्मोड़ा..... राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा (NOPRUF) के तत्वाधान में चल रही "पेंशन प्रकाश यात्रा" अल्मोड़ा पहुँची, अल्मोड़ा "गांधी पार्क" में यात्रा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ें: अण्डर 21 बालक वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ! देखें
बता दें कि 29 मई से हरिद्वार से प्रारम्भ हुई यात्रा आज कुमाऊं के सीमांत क्षेत्रो से होकर सास्कृतिक नगरी अल्मोड़ा पहुँची, दस दिनों तक चलने वाली इस यात्रा को प्रदेश के सभी जनपदों से गुजरना है और पुरानी पेंशन बहाली के लिए जनसमर्थन जुटाया जा रहा है यात्रा में राज्य के लगभग 10 हजार जनप्रतिनिधि/ समाजसेवियों/ पत्रकारों/ वकीलों/ कर्मियों/ शिक्षकों आदि के हस्ताक्षर लिए जा रहे है, सभी के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राज्यपाल/ मुख्यमंत्री/ नेता प्रतिपक्ष/ सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्षों सहित देश के प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा।
आज अल्मोड़ा चौहानपाटा के एतिहासिक गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप पेंशन बहाली के आंदोलन की प्रतिज्ञा ली गई और इस हेतु आंदोलन को तेज करने की योजना बनाई, nopruf के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा ने कहा कि पूरे प्रदेश की प्रकाश यात्रा को लेकर सरकारी कर्मचारियों में उत्साह है और वो बढ़ चढ़ कर इस मुहिम का हिस्सा बन रहे है उन्होंने कहा कि यात्रा छोटे छोटे कस्बो से जन समर्थन ले रही है और पेंशन के लिए कार्मिकों की जागरूकता बढ़ा रही है, राजकीय शिक्षक संघ के कुमाऊं मंडल सँयुक्त मंत्री रविशंकर गुसाईं ने कहा कि "जल्द ही अल्मोड़ा जनपद के सभी ब्लॉकों में "पेंशन बहाली अधिवेशन" का आयोजन किया जाएगा।
वही नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष हवालबाग (अल्मोडा) डॉ गोविंद सिंह रावत ने कहा कि एक देश मे दो विधान हमें मंजूर नही है जहां एक तरफ विधायक / सांसदों को पुरानी पेंशन दी जा रही है वही दूसरी तरफ अपना पूरा जीवन खफा देने वाले कार्मिकों के मेहनत की राशि को शेयर मार्केट में धकेल दिया जा रहा है और उस कार्मिक के सामाजिक न्याय और सामाजिक सुरक्षा की कोई गारंटी नही है, ब्लॉक मंत्री भैंसियाछाना उमेश शर्मा ने सभी यात्रा में चल रहे पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रभारी विक्रम सिंह, जयदीप रावत, प्रांतीय सँयुक्त मंत्री योगेश घिण्डियाल, धीरज कनवाल, जगदीश पाण्डेय, वीरेंद्र सिजवाली, गजेंद्र बिष्ट, सुबोध नेगी, कमलेश मिश्र, गढ़वाल मंडल सँयुक्त मंत्री पंकज ध्यानी, राजेश कुकरेती, अजय नेगी, दाताराम भट्ट, उमेश चंद्र, राम सिंह बिष्ट, डॉ राजेन्द सिंह रावत, चंदन सिंह रावत, नन्दा बल्लव पांडेय, तारा त्रिपाठी, सुनीता चौधरी, रंजना जोशी, समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे। यात्रा को सभी कर्मचारियों ने अल्मोड़ा की सुप्रसिद्ध बाल मिठाई खिलाकर आगे रवाना किया और शुभकामनाएं दी!!!


0 टिप्पणियाँ