उत्तराखंड। उत्तराखंड विधान सभा सत्र में पुरानी पेंशन बहाली की आवाज उठाने पर कार्मिकों ने विधायक भुवन कापड़ी और विधायक मनोज तिवारी का आभार व्यक्त किया है, राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि 13 मार्च को उत्तराखंड विधान सभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश के एनपीएस कार्मिक शिक्षक जंगलचट्टी बैरिकेट तक पहुंच गए थे जहां पर एनपीएस कार्मिक और पुलिस कर्मियों के साथ तीखी नोक झोंक हुई, जिसमे कई महिला एनपीएस कार्मिकों को चोटे आई थी जिनमे मंजू पुरोहित, लक्ष्मी नेगी, रेखा बिष्ट, रश्मि गौड विधान सभा घेराव में घायल हो गई थी, प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत बेहोश हो गए थे।
बजट से प्रदेश के कर्मचारियों को बहुत उम्मीद थी कि पुरानी पेंशन के सम्बंध मे कुछ न कुछ सकारात्मक घोषणा होगी। लेकिन कर्मचारी इससे मायूस हैं। अब मुख्यमंत्री से वार्ता मे मोर्चा अपनी बात रखेगा।
जयदीप रावत
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष,
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा उत्तराखंड।
विधायक भुवन कापड़ी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है एक हजार रूपए में कैसे घर चलेगा एक तरफ बुढ़ापे में शरीर काम नहीं करता दूसरी तरफ जेब में पैसा नही तो कैसे गुजारा चलेगा। इसके लिए सभी एनपीएस कार्मिकों ने दोनो विधायक गणों का आभार व्यक्त किया है।
बी पी सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह से बजट सत्र में पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिससे प्रदेश एक लाख एनपीएस कार्मिकों ने नाराजगी है आने वाले लोक सभा चुनाव में निर्णायक भूमिका के लिए सभी एनपीएस कार्मिक तैयारी कर रहे है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि अब उत्तराखंड विधान सभा घेराव के बाद 1 मई 2023 को दिल्ली संसद मार्च कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड के सभी एनपीएस कार्मिकों ने विशेष तैयारिया तेज कर दी है दिल्ली पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए देश के 75 लाख एनपीएस कार्मिक अब आर पार के लिए तैयार है। बी पी सिंह रावत ने कहा है कि महाराष्ट्र के 18 लाख कार्मिक 14 मार्च से हड़ताल पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने हड़ताल का पूर्ण समर्थन किया है!!!



0 टिप्पणियाँ