Ticker

10/recent/ticker-posts

ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) द्वारा झुग्गी झोपड़ी में रहने वालें लोगों को किया शिक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक! देखें


- हर बच्चे को शिक्षित करना ही संस्था का उद्देश्य: भारती नेगी, संस्थापक ट्रस्ट! 

मनोज नौडियाल

नोएडा। सेक्टर 5 जेजे कॉलोनी नोएडा में ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) के द्वारा झुग्गी झोपड़ी बस्तियों के लोगो को शिक्षा के प्रति जागरूक करने को लेकर एक अभियान चलाया गया। जिसमें संस्था के संस्थापक सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।


संस्था ने लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। बताया गया की शिक्षा ही विकास की नींव है, पढ़िए और पढ़ाइए जन जागरूकता अभियान के तहत 45 से 50 बच्चों का भविष्य को सवारने के लिए ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) संस्था सहयोगी बनेगी।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा का चार दिवसीय बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित! देखें

बता दें कि ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) संस्था झुग्गी झोपड़ी बस्तियों मे रहने वाले लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है इसी को लेकर संस्था की टीम सेक्टर 5 जेजे कॉलोनी नोएडा पहुंची जहां बस्ती के लोगों से वार्ता कर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम किया गया। 


झुग्गी झोपड़ी के बच्चों को सक्षम बना रही है ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष भारती नेगी और उनकी टीम का कहना है कि संस्था जो ऐसे बच्चों की मदद के लिए बनाया गया है, जिनके माता-पिता की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है की वो अपने बच्चों को शिक्षा दिला सके, ऐसे माता-पिता जो अपने बच्चे को शिक्षा देना चाहते है, पर पैसों की कमी के कारण वो उन्हें पढ़ा नहीं पाते, ऐसे में ट्रस्ट फ्री में ऐसे बच्चों को स्कूल तक पहुँचाना चाहता है, जो कि पढ़ाई तो करना चाहते है, पर उनके पास स्कूल में एड्मिशन करने के लिए न तो डाक्यूमेंट्स है और ना ही स्कूल की कोई खास जानकारी। संस्था संस्थापक भारती नेगी ने बताया संस्था हर बच्चे को स्कूल तक पहुंचाएंगे हर बच्चे को शिक्षित बनाएंगे।


इस मौके पर ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक श्रीमती भारती नेगी, सहयोगी रीना वैद्य, सोनिया सिंह, विनीता चौधरी, प्रीति सिंह आदि मौजूद रहे!!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ