Ticker

10/recent/ticker-posts

WINGS INDIA 2026: उत्तराखण्ड को Best State Aviation Award

WINGS INDIA 2026: उत्तराखण्ड को मिला Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem सम्मान


🛫 WINGS INDIA 2026: उत्तराखण्ड को मिला ‘Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem’ का राष्ट्रीय सम्मान

हैदराबाद/देहरादून।
हैदराबाद स्थित बेगमपेट एयरपोर्ट में आयोजित देश के प्रतिष्ठित एविएशन इवेंट “WINGS INDIA 2026” में उत्तराखण्ड राज्य को “Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem” के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं राज्य सरकार की प्रभावी एविएशन नीतियों का परिणाम मानी जा रही है।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के सचिव समीर कुमार सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया।


✈️ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताई प्रसन्नता

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सम्मान उत्तराखण्ड की जनता, राज्य सरकार की टीम और एविएशन सेक्टर से जुड़े सभी हितधारकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में चारधाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी एविएशन और हेली-टूरिज्म हब के रूप में विकसित करना है।


🚁 चारधाम यात्रा में एविएशन सेक्टर की अहम भूमिका

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ-साथ चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने में एविएशन सेक्टर का प्रभावी उपयोग किया है।

  • केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए हेली सेवाओं का विस्तार

  • हेलीपोर्ट व हेलीपैड का विकास

  • यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना

  • आपदा प्रबंधन व आपातकालीन सेवाओं में हवाई संसाधनों का बेहतर उपयोग

इन प्रयासों ने उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।



ये भी देखें:
उत्तराखंड के 544 नए विद्यालयों में शुरू होंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम | 8 सेक्टरों में स्किल ट्रेनिंग

🧓 वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांग श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग यात्रियों और समयाभाव से जूझ रहे श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन की सुविधा मिली, जिसकी देशभर में व्यापक सराहना हुई।

इसके साथ ही सीमांत एवं दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने, उड़ान योजना (UDAN) के अंतर्गत एयर स्ट्रिप्स के उन्नयन तथा हेली-टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी राष्ट्रीय मंच पर विशेष रूप से सराहा गया।


🏅 UCADA टीम की रही अहम भूमिका

इस अवसर पर

  •  सचिन कुर्वे (सचिव, UCADA)

  • डॉ. आशीष चौहान (मुख्य कार्यकारी अधिकारी)

  •  संजय सिंह टोलिया (अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी)

  • कैप्टन अमित शर्मा (हेड ऑफ ऑपरेशंस)

भी उपस्थित रहे।


📈 पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान उत्तराखण्ड के लिए पर्यटन, निवेश, रोजगार और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोलेगा और राज्य के समग्र विकास को नई गति देगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ