Ticker

10/recent/ticker-posts

डॉ. पीताम्बर दत्त बर्थवाल महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

डॉ पीताम्बर दत्त बर्थवाल महाविद्यालय में जल संरक्षण पर वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राएं पुरस्कार लेते हुए


देहरादून/पौड़ी, 01 अप्रैल 2026।

डॉ. पीताम्बर दत्त बर्थवाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में बुधवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “जल संरक्षण में महिलाओं की भूमिका” रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विजेताओं को प्रेरणा का स्रोत बताते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

🏆 प्रतियोगिता के परिणाम:

📌 वाद-विवाद प्रतियोगिता:

  • प्रथम स्थान: सुप्रिया (बी.एस.सी. चतुर्थ सेम.)

  • द्वितीय स्थान: देबाशीष (बी.एस.सी. चतुर्थ सेम.)

  • तृतीय स्थान: वंशिका (बी.एस.सी. चतुर्थ सेम.)

📌 ईको-फ्रेंडली दिवाली पोस्टर प्रतियोगिता:

  • प्रथम: सुप्रिया बुड़ाकोटी

  • द्वितीय: देबाशीष

  • तृतीय (संयुक्त): हर्षित वर्मा एवं वंशिका

  • चतुर्थ: रोहित कुमार

  • सान्त्वना पुरस्कार: एंजिला


📌 निबन्ध प्रतियोगिता:

  • प्रथम: सुप्रिया

  • द्वितीय: प्रीति नेगी

  • तृतीय (संयुक्त): देबाशीष एवं वंशिका

सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्य द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

निर्णायक मंडल में डॉ. चन्द्रप्रभा कण्डवाल, डॉ. सुमन सिंह एवं डॉ. रंजना सिंह शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में विभाग प्रभारी डॉ. राखी डिमरी ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. श्वेता कुकरेती, डॉ. श्रुति अग्रवाल, वीरेन्द्र सैनी, शीशपाल राणा, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता कुकरेती एवं देबाशीष द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ