मनोज नौडियाल
पौड़ी...... राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशों के क्रम जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा जनपद पौड़ी के नगर पालिका परिषद के निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड न011) राई क्षेत्र में अधिसूचना दिनांक 20 मई 2022 द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू की गयी है।
जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 जोगदण्डे ने समस्त कार्यालयध्यक्ष और विभागाध्यक्ष को आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के निर्देश दिये हैैं। जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद पौड़ी (वार्ड न0 11 राई क्षेत्र) में सदस्य पद के निर्वाचन हेतु तहसीलदार पौड़ी सुशीला कोठियाल को निर्वाचन अधिकारी, नायब तहसीलदार पौड़ी संजय नेगी को सहासक रिटर्निग अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी पौड़ी विजेन्द्र लाल को आरक्षित सहायक रिटर्निग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 जोगदण्डे ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करने, नाम निर्देशन पत्रों की जांच, नाम वापसी, निर्वाचन प्रतीक आंवटन एव मतगणना तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा संबधिंत रिटर्निंग आफिसर/सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा तहसील कार्यालय पौड़ी में की जाएगी। साथ ही आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के निर्देशानुसार उक्त समय सारणी में पड़ने वाले समस्त सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर संबधित कार्यालय खुले रहेंगें!!!

0 टिप्पणियाँ