Ticker

10/recent/ticker-posts

महाविद्यालय कोटद्वार के बायोटेक विभाग में विभागीय परिषद प्रतियोगिताओं एवं पुरस्कार वितरण समारोह! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार........ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में बायोटेक विभाग परिषद के तत्वाधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे भाषण, वाद- विवाद, पोस्टर एवं मॉडल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और विभागीय परिषद के पदाधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र वितरित किए।

ये भी पढ़ें: थाना कोटद्वार पर वाहनों की सार्वजनिक निलामी प्रक्रिया सम्पन्न! 25 वाहनों की हुई नीलामी. देखें

कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए परीक्षाओं एवं अध्ययन के साथ-साथ विभागीय गतिविधियों में प्रतिभागिता भी आवश्यक हैं। इससे छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ता है तथा यह उनके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विभाग की समन्वयक डॉक्टर सुनीता नेगी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी व भविष्य में इसी तरह से प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं को आगामी परीक्षाओं के लिए सभी प्राध्यापकों द्वारा शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर डॉ सुनैना शर्मा, प्रियंका डोभाल, आशीष चार्ल्स, विमल त्यागी, कुमारी जागृति चौहान, श्रीमती अंजलि एवं श्री शुभम शर्मा उपस्थित रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ