Ticker

10/recent/ticker-posts

राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड़ में रेड क्रॉस डे और मदर डे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार..... राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड़ में रविवार को रेड क्रॉस डे और मदर डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पौड़ी जनपद के रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष नीरज कुमार कमल वरिष्ठ प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड़ ने रेड क्रॉस के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और रेड क्रॉस के कार्यों की जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों को दी।

ये भी पढ़ें: दुपहिया वाहन पर आग लगाकर क्षतिग्रस्त करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार! देखें

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में एस एम सी की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सुनीता शाही ने भी बच्चों को रक्तदान से होने वाले फायदों के बारे में बताया। वहीं छात्र-छात्राओं द्वारा मदर डे का कार्यक्रम भी खूब धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने केक काटकर अपनी-अपनी माताओं को मदर डे की शुभकामनाएं दी। 


वहीं, इस दौरान आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली कुमारी दीप्ति बिष्ट, द्वितीय स्थान वर्षा, तृतीय स्थान सिमरन बिष्ट ने प्राप्त किया। जबकि निबंध प्रतियोगिता में कुमारी तनुजा ने प्रथम स्थान, आस मोहम्मद ने द्वितीय स्थान, कुमारी रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुनील रावत, सहायक अध्यापिका किरण वती, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कीर्ति राम कोठारी, पंकज रावत, मेहरबान सिंह रावत आदि उपस्थित रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ