Ticker

10/recent/ticker-posts

दुपहिया वाहन पर आग लगाकर क्षतिग्रस्त करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार..... कोतवाली कोटद्वार में सत्तीचौड़ हल्का मोटाढ़ाक कोटद्वार निवासी बालकृष्ण पुत्र गंगा प्रसाद ने दिनांक 14.03.2022 को प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर पर खड़ी स्कूटी संख्या UK 15 8254 को आग लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0स0 131/2022, धारा- 452/427 भा.द.वि अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। 

ये भी पढ़ें: पौड़ी: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि विभाग की आतमा तथा कृषकों के कल्याण हेतु चलायी जा रही अन्य महत्वकांक्षी योजनाओं की समीक्षा बैठक! देखें

बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त चौहान द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट मय पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी-सुरागरसी कर आज दिनाँक 09.05.2022 को अभियोग उपरोक्त में संलिप्त अभियुक्त संतोष कुमार को सत्तीचौड़ शिव मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट, आरक्षी विमल सिंह, मुख्य आरक्षी प्रशिक्षु मनोज सिंह शामिल रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ