Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार: महाविद्यालय की मुख्य परीक्षा की तैयारी के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार..... डॉ०पी०द०ब०हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आज बायोटेक विभाग में "किस प्रकार महाविद्यालय की परीक्षा की तैयारी करनी है के संदर्भ में एक दिवसीय काउंसिलिंग का आयोजन" का आयोजन किया गया। जिसका विषय था- "किस प्रकार महाविद्यालय की परीक्षा की तैयारी करनी है?" कॉलेज की प्राचार्य प्रो जानकी पंवार ने छात्र छात्राओं का परीक्षा से संबंधित भ्रांतियों को दूर किया व उनका मार्गदर्शन किया।

ये भी पढ़ें: लक्ष्मणझूला पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत राम झूला घाट पर हुड़दंग मचाने वालों का किया चालान! देखें

बायोटेक विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सुनीता नेगी ने छात्र छात्राओं को आगामी परीक्षाओं के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। बायोटेक विभाग के प्राध्यापक आशीष चार्ल्स ने छात्र छात्राओं को महाविद्यालय की परीक्षा की तैयारी किस प्रकार करनी है को विस्तृत रूप में बताया व उन्होंने बताया कि परीक्षा का पाठ्यक्रम किस प्रकार आएगा एवं कितने भागों एवं कितने अंकों में विभाजित होगा साथ ही प्रत्येक विषय के लिए कैसे समय मैनेजमेंट करना है और प्रत्येक प्रश्न को कितना समय देना है व आसान फॉर्मेट में परीक्षा की तैयारी किस प्रकार से करें बताया। बायोटेक विभाग की प्राध्यापक डॉ सुनैना शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि परीक्षा में सभी प्रश्न अच्छे से करने हैं एवं कोई प्रश्न न छोड़ें। 

इस अवसर पर बायोटेक विभाग के प्राध्यापक प्रियंका डोभाल, डॉक्टर सुनैना शर्मा, श्रीमती अंजलि, जागृति एवं विमल त्यागी व सहायक शुभम कुमार एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ