Ticker

10/recent/ticker-posts

गुजरात: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महारैली! एक लाख से भी अधिक एनपीएस कार्मिक हुए शामिल: बी पी सिंह रावत. देखें

  • महारैली कार्यक्रम में एक लाख से भी अधिक एनपीएस कार्मिक शामिल
  • गर्मी में भी पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए एनपीएस कार्मिक दिन भर मैदान में डटे रहे


मनोज नौडियाल

गुजरात..... राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा गुजरात के द्वारा आयोजित पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महारैली कार्यक्रम में गुजरात के एक लाख से भी अधिक एनपीएस कार्मिक शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड़ में रेड क्रॉस डे और मदर डे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया! देखें

बता दें कि ऐतिहासिक महारैली गुजरात गांधी नगर में आयोजित हुई जो की अब तक की सबसे बड़ी रैली रही है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा कि इस महारैली के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की आवाज गुजरात सरकार से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पंहुचाई गई है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी, डाक्टर, नर्स, रेलवे कर्मी, बैंक कर्मी, सफाई कर्मी सहित अन्य सभी कार्मिकों ने बड़ -चढ़ कर हिस्सा लिया है। गुजरात के हर जिले से हजारों की संख्या में एनपीएस कार्मिकों ने पूरे मैदान को सुबह ही भर दिया था। बी पी सिंह रावत ने कहा है कि इतनी गर्मी में भी पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए एनपीएस कार्मिक दिन भर मैदान में डटे रहे। जिसमें उनके द्वारा अनेकों नारे लगाए गए। "गुजरात सरकार पुरानी पेंशन बहाल करो", "मोदी जी पुरानी पेंशन बहाल करो"!


बी पी सिंह रावत ने कहा है कि पूरे देश में अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम गांधी नगर गुजरात का कार्यक्रम रहा है। गांधी नगर के कार्यक्रम से आज पुरानी पेंशन बहाली की आवाज देश के सभी राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। कहा की एक तरफ विधायक, सांसद को जीवन भर पुरानी पेंशन दूसरी तरफ सरकारी कर्मचारी को पेंशन नहीं टेंशन बाजार आधारित पेंशन जो बुढ़ापे का सहारा नहीं हो सकती। बी पी सिंह रावत ने कहा है कि हम सरकार से कोई चांद तारे नही मांग रहे है हम सिर्फ अपना अधिकार बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन मांग रहे है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार को हर हाल मे पुरानी पेंशन बहाल करनी होगी, नहीं तो आने वाले समय में एनपीएस कार्मिक देश की सड़को पर आने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा की पूरे देश में बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने में दिग्विजय सिंह जडेजा, राकेश कंधारिया, डा पंकज प्रजापति, नरेंद्र गोहिल, दर्शना जोशी, मितल बैन पटेल, रविंद्र मेहता, महेंद्र रेवाड़ी, उमेश गोहिल सभी ने मुख्य भूमिका निभाई!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ