Ticker

10/recent/ticker-posts

यातायात पुलिस लक्ष्मणझूला ने दो घायल बाइक सवारों को गहरी खाई से निकाला सकुशल! देखें


मनोज नौडियाल

लक्ष्मणझूला...... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक य़शवन्त सिंह चौहान के आदेश पर चारधाम यात्रा/ वीकेण्ड पर होने वाली भीड़ के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत/यातायात व्यवस्था बनाने हेतु निर्देशित किया गया है।

ये भी पढ़ें: जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 जोगदण्डे ने समस्त कार्यालयध्यक्ष और विभागाध्यक्ष को आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के दिए निर्देश! देखें

जिसके क्रम में आज दिंनाक 21.05.2022 यातायात निरीक्षक श्रीनगर गोविन्द कुमार मय हमराहीयान मय वाहन के गरुड़चट्टी थाना लक्ष्मणझूला ड्यूटी पर कार्यरत थे, तभी सूचना मिली की गरुड़चट्टी से लक्ष्मणझूला जाने वाले मार्ग पर एक बुलेट मोटर साईकिल जिस पर दो लोग सवार थे, अचानक अनियत्रिंत होकर नीचे खाई में गिर गयी है। यातायात निरीक्षक द्वारा सूचना पर बिना देरी किये पुलिस टीम मय वाहन के तुरन्त मौके (गरुडचट्टी से लगभग 2.15 किमी) पर पहुंचे। 


मौके पर जाकर देखा तो एक मोटरसाइकिल नीचे गहरी खाई में गंगा की तरफ गिरी हुयी है, जिस पर सावर दो व्यक्ति नीचे गिरे थे। यातायात निरीक्षक हमराह पुलिस टीम द्वारा घायल अवस्था नीचे गिरे दोनों व्यक्तियों को बिना देर किये खाई से बाहर निकाला गया तथा द्वारा 108 के माध्यम से AIIMS हास्पिटल ऋषिकेश भिजवाया गया। 

वीडियो: 


घायल व्यक्तियों में विकास शर्मा पुत्र हुकुम सिंह शर्मा, निवासी- बी-182 गुरुनानकपुरा, लक्ष्मीनगर, दिल्ली, विनोद शर्मा पुत्र रामेश्वर सिंह शर्मा, निवासी फ्लैट न0-रुबी 601, अरबाना सोसाइटी,सांघा जयपुर, राजस्थान शामिल हैं। वहीं पुलिस टीम में निरीक्षण यातायात गोविन्द कुमार, टी0एस0आई0 सतीश राणा, आरक्षी बृजकिशोर, आरक्षी वीरेन्द्र, आरक्षी ट्रैफिक पुलिस अनिल, आरक्षी जल पुलिस अनुयाग, आरक्षी चालक विवेक भण्डारी शामिल हैं!!! 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ