Ticker

10/recent/ticker-posts

महाविद्यालय जयहरीखाल में टेबलेट वितरण योजना के तहत प्राचार्य प्रोफेसर लवनी रानी राजवंशी द्वारा छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किए गए! देखें


मनोज नौडियाल

जयहरीखाल...... भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में दिनांक 11/05/2022 को मुख्यमंत्री की घोषणा टेबलेट वितरण योजना के क्रम में प्राचार्य प्रोफेसर लवनी रानी राजवंशी द्वारा छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किए गए। 

ये भी पढ़ें: कोटद्वार: 95 ग्राम अवैध चरस के साथ पुलिस ने किया एक शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार! देखें

इस दौरान प्राचार्य द्वारा उत्तराखंड सरकार के द्वारा चलाई जा रही टेबलेट वितरण योजना के महत्व के बारे में बताते हुए छात्र-छात्राओं से अपने टैबलेट का प्रयोग अपने पठन-पाठन संबंधित कार्यों के लिए किए जाने हेतु कहा गया, टैबलेट मिलने पर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे।इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक प्रोफेसर एसपी मतवाल, डॉ० पंकज कुमार, डॉ कमल कुमार, डॉ आर के सिंह, डॉ अजय रावत, डॉ अभिषेक कुकरेती, डॉ डी सी बेबनी, डॉ डी सी मिश्रा, डॉ शिप्रा, डॉ गुंजन आर्य, डॉ कृतिका क्षेत्री, डॉ उमेश ध्यानी, डॉ पी के टम्टा, डॉ विनीता, डॉ श्रृद्धा भारती, डॉ वंदना ध्यानी बहुगुणा, डॉ वीरेंद्र कुमार सैनी, डॉ वरूण कुमार, डॉ मोहम्मद शहजाद, डॉ प्रीति रावत एवम समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी इत्यादि उपस्थित रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ