Ticker

10/recent/ticker-posts

पंतनगर एयरपोर्ट से बाहर आने पर मेहमानों को तिलक लगाकर उत्तराखंड की टोपी पहनाई गई! देखें

 


 
मुकेश कुमार 

पंतनगर। पंतनगर एयरपोर्ट से बाहर आने पर मेहमानों को तिलक लगाकर उत्तराखंड की टोपी पहनाई गई। इसके बाद छोलिया नृत्य से उनका स्वागत किया गया। यहां से मेहमान जर्मन हेंगर टेंट में गए।

अतिथि पंतनगर एयरपोर्ट से सीधे रुद्रपुर के रेडिसन ब्लू होटल के लिए रवाना हुए। यहां से कुमाऊंनी के साथ अन्य व्यंजनों का लुत्फ लेने के बाद रामनगर के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें: प्रथम नार्थ वैली फुटबॉल कप-2023 के समापन कार्यक्रम में पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला! देखें


पंतनगर से रामनगर तक के रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रामनगर के ढिकुली में मंगलवार से शुरू होने वाले सम्मेलन के लिए शहर तैयार हो चुका है।जरूरत के हिसाब से नई सड़कें और डिवाइडर बनाए गए। 


जेब्रा एवं स्टाप लाइन, इंदिरा चौक एवं डीडी चौक चौराहों का सुंदरीकरण, वेलकम बागान आदि बनाया गया गया। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 1500 पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। साथ ही काफिले में बुलेट प्रूफ कार, जैमर, दंगा नियंत्रण वाहन और एंबुलेंस के साथ ही पुलिस के वाहन भी होंगे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ