Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार में पुलिस अलर्ट, कानून-व्यवस्था को लेकर सख़्त चौकसी

कोटद्वार में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख़्त चौकसी


कोटद्वार में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख़्त चौकसी, पौड़ी पुलिस अलर्ट मोड में

कोटद्वार, (मनोज नौडियाल), 5 फ़रवरी 2026। नगर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में कोटद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और हर स्तर पर सख़्ती बरती जा रही है।


पुलिस द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही नियमित पैदल गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग, रात्रिकालीन भ्रमण एवं सघन चेकिंग अभियान के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है।


किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को सक्रिय रखा गया है। वहीं, सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

ये भी देखें: कृषि योजनाओं की समीक्षा: नेचुरल फॉर्मिंग व मिलेट्स मिशन पर मंत्री गणेश जोशी का जोर

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की गलत सूचना से माहौल खराब न हो।


पौड़ी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा अफवाहों से बचें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ