Ticker

10/recent/ticker-posts

कृषि योजनाओं की समीक्षा: नेचुरल फॉर्मिंग व मिलेट्स मिशन पर मंत्री गणेश जोशी का जोर

 

Agriculture Schemes Review by Minister Ganesh Joshi



कृषि एवं उद्यान योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, नेचुरल फॉर्मिंग और मिलेट्स मिशन पर मंत्री गणेश जोशी का विशेष फोकस

देहरादून, 04 फरवरी 2026।
प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने महानिदेशक कृषि एवं उद्यान वंदना सिंह से योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी कृषि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े किसानों तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं जमीनी स्तर पर सघन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

नेचुरल फॉर्मिंग और मिलेट्स मिशन को प्राथमिकता

कृषि मंत्री ने नेचुरल फॉर्मिंग एवं मिलेट्स मिशन को राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इनके व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को इन योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ स्वस्थ और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा मिल सके।

ये भी देखें: UKPSC Exam Calendar 2026 जारी: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की 6 बड़ी परीक्षाओं की तिथियां घोषित

चौबटिया अनुसंधान केंद्र और माल्टा प्रजातियों के संरक्षण पर जोर

बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने चौबटिया स्थित अनुसंधान केंद्र को पुनर्जीवित करने तथा प्रदेश में विलुप्त होती माल्टा की पारंपरिक प्रजातियों को संरक्षित एवं पुनर्जीवित करने के प्रयासों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

टेस्टिंग लैब और इंटीग्रेटेड पैक हाउस निर्माण पर निर्देश

कृषि मंत्री ने किसानों को बेहतर बाजार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए टेस्टिंग लैब एवं इंटीग्रेटेड पैक हाउस के निर्माण को आवश्यक बताते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को मूल्य संवर्धन एवं बेहतर विपणन का सीधा लाभ मिलेगा।

केंद्रीय बजट के अनुरूप राज्य प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने महानिदेशक कृषि एवं उद्यान को निर्देश दिए कि केंद्रीय बजट के अनुरूप राज्य स्तर पर ठोस, व्यावहारिक एवं किसान हितैषी प्रस्ताव तैयार किए जाएं, ताकि प्रदेश के किसानों और लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ