Ticker

10/recent/ticker-posts

फरसूला न्याय पंचायत में बहुउद्देश्यीय शिविर, 78 शिकायतें दर्ज, 122 को योजनाओं का लाभ

 

फरसूला न्याय पंचायत में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर


फरसूला न्याय पंचायत में बहुउद्देश्यीय शिविर, 78 शिकायतें दर्ज, 122 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

पीडी डीआरडीए ने गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

पौड़ी, 05 फरवरी 2026।
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत विकासखंड दुगड्डा की न्याय पंचायत फरसूला में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 522 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।

शिविर के दौरान 78 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं 122 लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर की अध्यक्षता पीडी डीआरडीए ने की

शिविर की अध्यक्षता पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय ने की। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है और समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर संभव हो रहा है।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में दर्ज शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन मामलों का समाधान मौके पर नहीं हो सका है, उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए।

23 विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी

शिविर में 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ प्रदान किया गया।


इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सूरज नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम आशीष मिश्रा, खंड विकास अधिकारी विद्यादत्त रतूड़ी, ग्राम प्रधान रेखा देवी, किरण देवी, विनोद, प्रभा देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ