गढ़मुक्तेश्वर में “गढ़ गंगा विश्वविद्यालय” की स्थापना की मांग तेज
शौर्य शक्ति फाउंडेशन ने SDM के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा जन-आधारित प्रस्ताव
फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में बताया गया कि पिछले दो वर्षों से लगातार विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर जन-संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 50 से अधिक बैठकें, सम्मेलन एवं कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें हजारों लोगों ने एकमत होकर इस मांग का समर्थन किया।
हजारों लोगों ने विभिन्न सम्मेलनों में दिया समर्थन
फाउंडेशन के अनुसार, गढ़ गंगा विश्वविद्यालय की मांग को लेकर आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों में भारी जनसमर्थन देखने को मिला—
ब्राह्मण महासम्मेलन – लगभग 1500 सक्रिय ब्राह्मणों ने समर्थन व्यक्त किया
शिक्षा सम्मेलन – 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सहभागिता
युवा संसद – 500 से अधिक युवाओं ने विश्वविद्यालय स्थापना की आवश्यकता पर सहमति दी
जिलास्तरीय महिला पंचायत संसद – लगभग 3000 महिलाओं ने खुलकर समर्थन किया
ये भी देखें: बसंत पंचमी पर किशनपुरी में खुला प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, 90% तक सस्ती दवाइयां उपलब्ध
क्षेत्र के विकास के लिए विश्वविद्यालय को बताया आवश्यक
ज्ञापन में कहा गया कि गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा संस्थान की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही है। “गढ़ गंगा विश्वविद्यालय” की स्थापना से—
स्थानीय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा की सुविधा
युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर
क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति
मिलेगी।
मुख्यमंत्री तक मांग पहुँचाने और शीघ्र कार्रवाई की अपील
शौर्य शक्ति फाउंडेशन ने SDM से आग्रह किया है कि—
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा की इस व्यापक एवं सतत जन-मांग को प्राथमिकता के साथ मुख्यमंत्री तक पहुँचाया जाए।
“गढ़ गंगा विश्वविद्यालय” की स्थापना हेतु शासन स्तर पर प्रस्ताव/सिफारिश भेजकर शीघ्र कार्यवाही की जाए।



0 टिप्पणियाँ