
Child Rights Awareness Program at St Thomas School Pauri
पौड़ी में छात्र–छात्राओं को किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो कानून और बाल अधिकारों की दी गई जानकारी
कार्यक्रम का संचालन करते हुए निखिल डेविड ने किशोर न्याय अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों पर प्रकाश डाला और बच्चों को उनके अधिकारों व संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वहीं प्रज्ञा नैथानी ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के महत्व को बताते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में यह सेवा बच्चों के लिए त्वरित सहायता उपलब्ध कराती है।
बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता भट्ट ने पॉक्सो अधिनियम एवं बाल अधिकारों से संबंधित अहम जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित और सतर्क रहने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से असिस्टेंट लीगल काउंसिल विनोद कुमार ने छात्र–छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों, मुफ्त कानूनी सहायता एवं न्यायिक प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर सूमिनी, सूरज कुमार, ओम प्रकाश थपलियाल, पूजा नेगी सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ