मनोज नौडियाल
कोटद्वार। बाल विकास परियोजना दुगड्डा के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 सितंबर से और 30 सितंबर तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें "एक वृक्ष मां के नाम" की थीम पर एक कार्यक्रम दुगड्डा ब्लॉक के मथाना आंगन बाड़ी केंद्र में आयोजित किया गया, इस दौरान मिलेट्स से एक वृक्ष बनाया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र थपलियाल के द्वारा सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से पोषण माह की सभी गतिविधियों को सुचारू रूप से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं तो उसी क्रम में इस आयोजन को किया गया।
दुगड्डा ब्लॉक के मथाना आंगन बाड़ी केंद्र में "एक वृक्ष मां के नाम" की थीम पर मोटे अनाज से वृक्ष बनाया गया, साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को मिलेट्स के फायदे बताए गए।
बाल विकास प्रभारी शिवाली, पर्यवेक्षक संतोषी, लक्ष्मी, सुनीता और आंगनबाडी कार्यकत्री सोनी केंद्र मथाना उपस्थित रहे!!!!


0 टिप्पणियाँ