![]() |
| Pauri police arrested molestation accused in Kotdwar women safety case |
महिला सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई
युवती से छेड़छाड़ व उत्पीड़न के आरोपी को पौड़ी पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार
कोटद्वार |मनोज नौडियाल|04 फरवरी 2026
महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पौड़ी पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई का उदाहरण प्रस्तुत किया है। कोटद्वार क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ एवं मानसिक उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी 2026 को कोटद्वार निवासी एक युवती ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एक युवक द्वारा पिछले कई दिनों से लगातार अनावश्यक फोन कॉल व संदेश भेजे जा रहे थे। साथ ही आरोपी द्वारा रास्ते में आते-जाते समय गाली-गलौच एवं आपत्तिजनक हरकतें कर युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0स0-22/2026 अंतर्गत धारा 75(2), 78, 351(2), 352 भारतीय न्याय संहिता (BNS) में अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम ने कुशल पतारसी-सुरागरसी एवं सुदृढ़ सूचना तंत्र के माध्यम से कार्रवाई करते हुए आरोपी कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
ये भी देखें: उत्तराखंड शिक्षा विभाग भर्ती 2026: 2364 चतुर्थ श्रेणी पद, आवेदन शुरू
अभियुक्त का नाम व पता
उस्मान, निवासी – रसीदिया मस्जिद, कोटद्वार
पंजीकृत अभियोग
पुलिस टीम में शामिल
महिला उपनिरीक्षक प्रीति गुसांई
उपनिरीक्षक विनोद चपराना
आरक्षी कुलदीप
पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा ऐसे अपराधों पर त्वरित व कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

0 टिप्पणियाँ