
संदिग्ध ई-मेल के बाद पौड़ी जिला न्यायालय और कलेक्ट्रेट में पुलिस जांच
🚨 संदिग्ध ई-मेल से मचा हड़कंप, पौड़ी में जिला न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर की सघन तलाशी
पौड़ी गढ़वाल। जनपद में एक संदिग्ध ई-मेल प्राप्त होने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एहतियातन कार्रवाई करते हुए पौड़ी पुलिस ने तत्काल उच्च सतर्कता बरतते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय, पौड़ी तथा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, पौड़ी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
ये भी देखें: पौड़ी गढ़वाल में वनाग्नि से निपटने को मॉक ड्रिल, बुआखाल में त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वॉड को भी तत्काल बुलाया गया। संयुक्त टीमों ने न्यायालय कक्षों, कार्यालयों, अभिलेखागार, पार्किंग स्थलों और खड़े वाहनों की गहन जांच की। इसके साथ ही भवन परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का भी व्यापक निरीक्षण किया गया।
प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या वस्तु दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

0 टिप्पणियाँ