
शारदीय कांवड़ मेला 2026 हरिद्वार यातायात डायवर्जन प्लान
शारदीय कांवड़ मेला 2026: हरिद्वार में 5 से 15 फरवरी तक लागू रहेगा यातायात डायवर्जन प्लान
हरिद्वार–नजीबाबाद मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार से नजीबाबाद मार्ग पर सभी भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
डायवर्जन रूट (भारी वाहन)
रोडवेज एवं निजी बसों के लिए विशेष व्यवस्था
देहरादून/ऋषिकेश/हरिद्वार से बिजनौर, मुरादाबाद, नैनीताल जाने वाली रोडवेज बसें लाडपुर से नहर पटरी मार्ग से जाएंगी।
वापसी में सभी बसें बिजनौर → गंगा बैराज → मीरापुर (मोन्टी तिराहा) → मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार आएंगी।
कोटद्वार से हरिद्वार आने वाली निजी बसों का मार्ग यथावत रहेगा।
रुड़की–लक्सर–बालावाली मार्ग
इस मार्ग पर भारी व मध्यम वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
हरिद्वार शहर का यातायात एवं पार्किंग प्लान (कांवड़/महाशिवरात्रि 2026)
नजीबाबाद से आने वाले वाहन
अत्यधिक दबाव की स्थिति में सभी वाहन गौरीशंकर/नीलधारा पार्किंग में रोके जाएंगे।
दिल्ली–मेरठ–मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन
पंजाब–हरियाणा से आने वाले वाहन
देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले वाहन
नेपाली फार्म → रायवाला → दूधाधारी तिराहा → सर्वानंद घाट
पार्किंग: पंतद्वीप, चमगादड़ टापू, लालजीवाला मैदान
चीला मार्ग केवल ऋषिकेश से हरिद्वार आने हेतु वन-वे रहेगा
जीरो जोन एवं वन-वे व्यवस्था
पोस्ट ऑफिस तिराहा से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन
भीमगौड़ा बैरियर से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन
शिवमूर्ति → बाल्मीकि चौक → पोस्ट ऑफिस → तुलसी चौक → देवपुरा चौक वन-वे
ऑटो/ई-रिक्शा पर प्रतिबंध
भीड़ बढ़ने की स्थिति में चंडी चौक, शिवमूर्ति, तुलसी चौक, बिल्केश्वर तिराहा से सभी ऑटो/ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर आटो/विक्रम तथा ई-रिक्षा डायवर्जन प्लान
देहरादून/ऋषिकेश की तरफ से आने वाले आटो/बिक्रम को सप्तऋशि बैरियर से सर्विस लेन में भेजकर दूधाधारी चौक से यू-टर्न कर वापस भेजा जायेगा।
ज्वालापुर से आने वाले आटो/विक्रम तथा ई-रिक्शा शिवमूर्ति तिराहा से तुलसी चौक से देवपुरा तिराहे से वापस जायेंगे।
जगजीतपुर से आने वाले आटो/विक्रम तथा ई-रिक्शा सिंहद्वार से वापस जायेगें।
कनखल से आने वाले आटो/विक्रम तथा ई-रिक्शा तुलसी चौक से वापस जायेगें।
बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड से ऋषिकुल तिराहा अन्दर से वापस जायेगें।
हिलबाईपास से आने वाले आटो/विक्रम तथा ई-रिक्शा बिल्केश्वर तिराहे से वापस जायेगें।
0 टिप्पणियाँ