
गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन में आयोजित स्पोर्ट्स कैंप 2.0 के समापन समारोह में प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए
गढ़वाल राइफल्स स्पोर्ट्स कैंप 2.0 का भव्य समापन, युवाओं ने दिखाया दमखम
लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल | 29 मार्च 2026
गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के तत्वाधान में आयोजित 12 दिवसीय स्पोर्ट्स कैंप 2.0 का आज अजय ग्राउंड, लैंसडाउन में भव्य समापन हुआ। 18 मार्च से शुरू हुए इस खेल प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 160 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी (वीएसएम) रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
⚽ 5 खेलों में हुआ प्रशिक्षण
12 दिनों तक चले इस शिविर में प्रतिभागियों ने निम्न खेलों में विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया:
क्रिकेट
बैडमिंटन
वॉलीबॉल
बास्केटबॉल
फुटबॉल
प्रतिभागियों ने समापन समारोह में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
🏆 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए:
बास्केटबॉल: ऋतिक मौर्य, दिव्या गौरी नेगी
वॉलीबॉल: सागर, अशिता राणा
क्रिकेट: वीर, अनुकृति बिष्ट
फुटबॉल: आदर्श बिष्ट, अंशु नेगी
बैडमिंटन: अर्नव रावत, वैष्णवी
🎤 प्रधानाचार्य ने जताया आभार
विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र सुंदरियाल ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके सहयोग से विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षकों से सीखने का अवसर मिला, जिससे उनके आत्मविश्वास और खेल कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
इस अवसर पर मेजर फ्रांसिस, सूबेदार मेजर नंदकिशोर, सूबेदार धर्मपाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ