![]() |
| Pauri Police strict action on drink and drive, 4 vehicles seized and 171 challans issued in Uttarakhand |
🚨 Drink & Drive पर सख्त कार्रवाई: पौड़ी पुलिस ने 4 वाहन किए सीज, 171 चालान
पौड़ी गढ़वाल। जनपद में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पौड़ी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4 चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज किए गए। इनमें थाना पौड़ी से 1, कोटद्वार से 1 और यातायात कोटद्वार से 2 वाहन शामिल हैं। साथ ही संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
इसके अलावा रैश ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 55 चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। क्षेत्रवार आंकड़े इस प्रकार हैं:
श्रीनगर – 08
यातायात श्रीनगर – 07
पौड़ी – 01
कोटद्वार – 03
यातायात कोटद्वार – 06
लैन्सडाउन – 01
लक्ष्मणझूला – 29
दैनिक चेकिंग अभियान के अंतर्गत कुल 171 वाहन चालकों के चालान किए गए।
पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा के प्रति यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ