Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार में एसडीएम का औचक निरीक्षण: पेट्रोल पंप और राशन दुकानों पर सख्ती, अनियमितता पर कार्रवाई के निर्देश

“कोटद्वार में SDM का औचक निरीक्षण, पेट्रोल पंप और राशन दुकानों पर सख्ती”

पौड़ी गढ़वाल, 27 मार्च 2026:

जनहित को प्राथमिकता देते हुए कोटद्वार में प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उप जिलाधिकारी (SDM) संदीप कुमार ने पूर्ति विभाग की टीम के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शुक्रवार को किए गए इस निरीक्षण के दौरान देवी रोड स्थित केदार फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया गया। यहां अग्निशमन यंत्रों की वैधता, पेट्रोल और डीजल की मात्रा एवं गुणवत्ता की जांच की गई, जो मानकों के अनुरूप पाई गई। एसडीएम ने पेट्रोल पंप संचालक को निर्देश दिए कि बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए और न्यायालय के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।

इसके बाद शिवपुरी नगर स्थित सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शिकायत पंजिका सहित अन्य अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया कि सभी राशन दुकानों की नियमित जांच की जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक संजना, दुकान स्वामी महत्त्व सिंह रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ