Ticker

10/recent/ticker-posts

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

 

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में गणतंत्र दिवस समारोह


राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, NCC कैडेट्स ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

कोटद्वार।
डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

समारोह का शुभारंभ प्राचार्य प्रो० डी० एस० नेगी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया, जिसके बाद एनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट एवं गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ० अभिषेक गोयल ने उच्च शिक्षा निदेशक प्रो० विश्वनाथ खाली द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रेषित संदेश का वाचन किया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो० डी० एस० नेगी ने वर्षभर उत्कृष्ट गतिविधियों में योगदान देने वाले एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी स्फूर्ति, उमंग और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश देते हुए कहा कि स्वयं का मूल्यांकन ही उन्नत भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवियों एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा अपने विचारों और देशभक्ति गीतों के माध्यम से अमर शहीदों को याद किया गया।

समारोह में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र संघ पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ