![]() |
| कण्वाश्रम योग प्रतियोगिता व शक्ति-प्रदर्शन का भव्य समापन |
कण्वाश्रम में योग प्रतियोगिता व शक्ति-प्रदर्शन का भव्य समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया अद्भुत कौशल
इस आयोजन में सार्थक योगशाला, क्रेडिल पब्लिक स्कूल, गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर (हरिद्वार) तथा वैदिक गुरुकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी विश्वपाल जयन्त द्वारा किया गया, जबकि प्रतियोगिताओं के परिणाम रविवार को गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में घोषित किए गए।
ये भी देखें: कोटद्वार में हाथी का हमला: जंगल में लकड़ी बीनने गए बुजुर्ग की मौत
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा अग्निगोले में प्रवेश, लोहे की छड़ों को मोड़ना और वाहन खींचने जैसे अद्भुत शक्ति-प्रदर्शन आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।
प्रतियोगिता परिणाम
सर्वश्रेष्ठ योगी : सार्थक कण्डवाल
सर्वश्रेष्ठ योगिनी : संस्कृति गुसाईं
कलात्मक योगासन प्रतियोगिता
प्रथम : सौम्या शर्मा
द्वितीय : तुलसी जुयाल
तृतीय : वंशिका बौंठियाल
सामूहिक प्रारंभिक योगासन प्रतियोगिता
प्रथम : गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर
द्वितीय : सार्थक योगशाला
तृतीय : वैदिक गुरुकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्रशिक्षिकाएँ संतोषी रावत, सोनम रावत, शुभम रावत, कविता कण्डवाल तथा प्रधानाचार्य संजय रावत शामिल रहे।
इस अवसर पर गुरुकुल के प्रधानाचार्य मनमोहन नौटियाल, योग महाविद्यालय के प्रधानाचार्य संजय रावत, डा. राजवीर, डा. रमाकांत कुकरेती, डा. हेमन्त तिवारी, पूजा अग्रवाल, डा. मेजर वीरपाल विद्यालंकार, जयवीर रावत, सचिन रावत, रविन्द्र रावत, सार्थक योगशाला के संरक्षक राकेश कण्डवाल, कुलदीप मैन्दोला सहित अनेक विद्वान एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सार्थक कण्डवाल द्वारा संगीतमय योग तथा सौम्या शर्मा व संस्कृति गुसाईं द्वारा प्रारंभिक योग की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राजगौरव नौटियाल सहित अतिथियों ने विजेताओं को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर संस्कृत भारती के कार्यकर्ता पंकज ध्यानी, रोशन बलूनी, गणेश पसबोला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। समूचा आयोजन योग, अनुशासन और युवा पीढ़ी के सर्वांगीण विकास का प्रेरक उदाहरण बना।



0 टिप्पणियाँ