![]() |
| कोटद्वार में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत |
कोटद्वार में हाथी का हमला: जंगल में लकड़ी बीनने गए बुजुर्ग की मौत
कोटद्वार। कोटद्वार क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां जंगल में लकड़ी बीनने गए एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटद्वार के शिवपुर क्षेत्र के निकट रिजर्व फॉरेस्ट बीट नंबर–2 (सुखरो) में सड़क से लगभग ढाई किलोमीटर अंदर जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान शिवपुर निवासी बृजमोहन सिंह (उम्र लगभग 70 वर्ष) के रूप में हुई है।
ये भी देखें: कोटद्वार में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, मोटर मैकेनिक सहित 4 शातिर गिरफ्तार | पौड़ी पुलिस बड़ी कार्रवाई
बताया गया कि बृजमोहन सिंह रविवार को अपने साथी के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। इसी दौरान करीब दोपहर 12 बजे अचानक हाथी ने हमला कर उन्हें पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए बेस हॉस्पिटल कोटद्वार भेजा गया।
वहीं वन विभाग और पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ