Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, मोटर मैकेनिक सहित 4 शातिर गिरफ्तार | पौड़ी पुलिस बड़ी कार्रवाई

 

कोटद्वार में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करती पौड़ी पुलिस


🚨 कोटद्वार में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोटर मैकेनिक समेत 04 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल।
कोटद्वार क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर पौड़ी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मोटर मैकेनिक सहित कुल 04 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 चोरी की मोटरसाइकिलें और कई अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों के कटे हुए पार्ट्स बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा वाहन चोरी की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली कोटद्वार पुलिस को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

🔍 तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन

प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली कोटद्वार के पर्यवेक्षण में वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल चौहान के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया—

  1. CCTV विश्लेषण टीम
    कोटद्वार शहर में लगे लगभग 250 CCTV कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया, जिसमें तीन संदिग्ध चोरी की मोटरसाइकिल ले जाते हुए चिन्हित हुए।

  2. सुरागरसी-पतारसी टीम
    संदिग्धों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की गईं।

  3. सर्विलांस टीम
    तकनीकी एवं आधुनिक सर्विलांस माध्यमों से यह जानकारी मिली कि आरोपी नजीबाबाद क्षेत्र के निवासी हैं और 24 जनवरी 2026 को कोटद्वार के आसपास सक्रिय थे।

🚓 BEL रोड से तीन आरोपी गिरफ्तार

तीनों टीमों के संयुक्त प्रयासों से BEL रोड, कोटद्वार से अभियुक्त वंश, मुकुल और सौरभ को चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP25 DM 8667) के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने उक्त मोटरसाइकिल करीब दो माह पूर्व घराट रोड, कोटद्वार से चोरी की थी और अन्य चोरी की गई मोटरसाइकिलें अजय नामक मोटर मैकेनिक को बेच दी थीं।

🔧 मैकेनिक की दुकान से चोरी के वाहन व पार्ट्स बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नजीबाबाद क्षेत्र के कोटकादर गांव स्थित मैकेनिक अजय की दुकान से—

  • पल्सर मोटरसाइकिल (UK07 BW 2955)

  • अपाचे, ग्लैमर और डिस्कवर मोटरसाइकिलों के काटे गए पार्ट्स

  • अलग-अलग बोरों में भरे इंजन, चेसिस, नंबर प्लेट व अन्य पुर्जे

बरामद किए।

ये भी देखें: गणतंत्र दिवस 2026: रजत जयंती व शीतकालीन यात्रा पर सूचना विभाग की झांकी

⚖️ अभियोग पंजीकृत, न्यायालय में पेशी

चारों आरोपियों को दिनांक 25 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0- 13/2026 धारा
303(2), 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


👤 गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पते

  1. मुकुल (23 वर्ष) पुत्र रामस्वरूप, ग्राम कोटकादर, थाना रायपुर, बिजनौर (उ.प्र.)

  2. वंश (21 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार, राजीव नगर तल्ली काडोली, देहरादून

  3. सौरभ (26 वर्ष) पुत्र बाबूराम, ग्राम कोटकादर, बिजनौर (उ.प्र.)

  4. अजय (22 वर्ष) पुत्र सुरेश चंद्र, ग्राम कोटकादर, बिजनौर (उ.प्र.), पेशा – मोटर मैकेनिक


🚔 पुलिस टीम

  • व0उ0नि0 अनिल चौहान

  • उ0नि0 शोयब अली

  • उ0नि0 सैयदुलबहार

  • उ0नि0 विनोद चपराणा

  • उप निरीक्षक सुशील (CIU)

  • कां0 हरीश चंद्र (CIU)

  • कां0 चन्द्रपाल

  • हेड कां0 करन कुमार

  • कां0 शशिकांत त्यागी

  • होमगार्ड कुलदीप



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ