![]() |
| "जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया द्वारा कंडोलिया मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस का ध्वजारोहण" |
पौड़ी में भव्य रूप से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, कंडोलिया मैदान में दिखा देशभक्ति का उत्सव
ध्वजारोहण, परेड, झांकियां व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया समारोह का गौरव
समारोह में आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और विभिन्न विभागों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को जनजागरण और राष्ट्रीय एकता का सशक्त प्रतीक बना दिया। इससे पूर्व प्रातः 9:30 बजे जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुलिस लाइन, अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल उत्तम सिंह चौहान ने आयुक्त कार्यालय तथा मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया। जनपद की समस्त तहसीलों, विकासखंडों एवं कार्यालयों में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
संविधान की शपथ, आत्ममंथन और विकास का आह्वान
परेड, झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
आपदा प्रबंधन, महिला सशक्तिकरण और जनसहयोग पर जोर
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों को गणतंत्र दिवस का मूल आधार बताया। उन्होंने अगस्त माह में आई आपदा का उल्लेख करते हुए कहा कि 368 गांवों से एक साथ क्षति की सूचनाएं मिलीं, लेकिन प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के समन्वय से त्वरित राहत कार्य संभव हो सका।
सीडीएस बिपिन रावत और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी ने सीडीएस पार्क में देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही कंडोलिया स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।






0 टिप्पणियाँ